ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं – Free में मोबाइल से 2023

अगर आप भी ऑनलाइन घर बैठे श्रमिक कार्ड बनाना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है आज हम आपको मोबाइल/लैपटॉप से घर बैठे श्रमिक कार्ड कैसे बनाएंबिलकुल सहज तरीक़े से सिखाएँगे

मैं आपको आश्वासन देता हूँ अगर आप हमारे द्वारा बताए गए steps को ध्यानपूर्वक फॉलो करते है तो आप बहुत ही आसानी से ई श्रमिक कार्ड बना लेंगे और आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपकी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं होगा क्योकि श्रमिक कार्ड बिलकुल फ्री में बनता है

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

श्रमिक कार्ड क्या है?

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सरकार ने एक कार्ड जारी किया है जिसका नाम है श्रमिक कार्ड। इस श्रमिक कार्ड में आधार कार्ड की तरह ही 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सरकार जोभी योजना लेकर आती है, या कोई भी आर्थिक सहायता प्रदान करती है तो इसी कार्ड के तहत आप उनका लाभ उठा सकते है। चूकिं इस कार्ड के साथ में बैंक अकाउंट भी लिंक होता है तो सरकार की तरफ से मिलने वाली कोई भी आर्थिक सहायता सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होगी।

श्रम कार्ड कौन कौन बनवा सकता है?

अगर आप एक प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी है या किसी भी असंगठित क्षेत्र में काम करते है और आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच में है और आप Tax Payer नहीं है तो आप श्रम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।

श्रमिक कार्ड के फायदे और नुकसान क्या है?

श्रमिक कार्ड बनवाने से आपको सरकार द्वारा श्रमिकों को भविष्य में यदि कोई भी सहायता राशि दी जाती है या कोई भी अलग सेयोजना लायी जाती है तो आप उसका लाभ उठा पाएँगे साथ ही PMSBY के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा

इसको बनाने से आपको कोई नुकसान नहीं होने वाला है निश्चिंत रहे।

यह भी देखें – बैंक अकाउंट कैसे खोलते है Full Details 2023 Easy Method

श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से केवल तीन चीजो की आवश्यकता होगी जो नीचे दी गई है

  • मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
  • आधार कार्ड नंबर
  • बैंक अकाउंट

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

निम्न steps को फॉलो करके आप श्रमिक कार्ड बना सकते है

  • सबसे पहले आपको सरकार की official website Eshram.gov.in को open करना है।
  • अब आपको REGISTER on e-Shram पर click करना है।
  • अब आपके सामने एक SELF REGISTRATION फॉर्म खुलेगा। आपको इसमें अपना Mobile Number और Captcha भरना है।
  • Captcha के नीचे आपको EPFO और ESIC वाले दोनों विकल्पों में No को select करना है।
  • अब आपको Send OTP के button पर click करना है।
  • आपके Mobile Number पर जो OTP आएगा आपको वो डालना है और submit पर click कर देना है।
  • अगले Step में आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
  • अब Terms&Conditions के Box को check करदे और Submit पर click करे।
  • अब आपके Mobile Number पर फिर से OTP आएगा। इस OTP को डालकर Validate/Verify कर देना है।
  • अब आपसे आपकी Personal Information पूछी जाएगी जो आपको ध्यानपूर्वक भरनी है।
  • इसके बाद आपको अपना पता भरना है।
  • इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता का विवरण डालना होगा। दस्तावेज Upload करना आवश्यक नहीं है।
  • इसके बाद आपको अपनी वार्षिक आय की जानकारी भरनी है। Certificate Upload करना आवश्यक नहीं है।
  • Save करके अपने व्यवसाय की जानकारी दे। जो भी काम आप करते है वह select करे।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाते का विवरण दर्ज करना है।
  • अब आपके सामने आपके द्वारा भरे गये सभी विवरण दिखाई देंगे। एक बार अच्छी तरह से जाँच ले की सभी Details सही है।
  • इसके बाद आपको Terms&Conditions स्वीकार करके Submit कर देना है।
  • Submit करते ही आपका श्रमिक कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा और आपको सामने दिखाई देगा। यहाँ से आप Screenshot लेकर इसे रख ले।

बधाई हो आपका श्रमिक कार्ड बन चुका है। और मैं आशा करता हूँ की अब आपको कही पर भी “ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं” यह नहीं खोजना पड़ेगा।

श्रमिक कार्ड से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गये है अगर आप चाहे तो देख सकते है।

FAQ

श्रमिक कार्ड का चार्ज क्या है?

श्रमिक कार्ड बनाने में कोई चार्ज नहीं लगता है। यह कार्ड बिलकुल फ्री में बनता है। आप घर बैठे मोबाइल से भी श्रमिक कार्ड बना सकते है।

श्रमिक कार्ड से नुकसान क्या है?

अगर आप विद्यार्थी है और श्रमिक कार्ड बनवाते है तो शायद आपको भविष्य में छात्रवृत्ति इत्यादि लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

श्रमिक कार्ड किसका नहीं बनेगा?

जो भी लोग Income Tax भरते है या EPFO/NPS/CPS/ESIC जैसी सुविधाओं का लाभ लेते है उनका श्रमिक कार्ड नहीं बनेगा।साथ ही अगर आपकी आयु 16 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक है तो भी आपका श्रमिक कार्ड नहीं बन सकता।

श्रमिक कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

श्रमिक कार्ड बनाने में अधिक से अधिक आधे घण्टे का समय लगता है।

श्रम कार्ड कितने साल से कितने साल तक बनता है?

16 से 59 वर्ष तक की आयु वालों का ही श्रम कार्ड बन सकता है।

श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट

Leave a Comment